अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ज़रूरतमंदों की मदद को आगे आया महिला कल्याण समाज कंबल–स्वेटर और अध्ययन सामग्री बांटकर दिया मानव सेवा का संदेश

WhatsApp Group Join Now

ज़रूरतमंदों की मदद को आगे आया महिला कल्याण समाज

कंबल–स्वेटर और अध्ययन सामग्री बांटकर दिया मानव सेवा का संदेश

 

बिलासपुर। महिला कल्याण समाज एसईसीएल इंदिरा विहार बिलासपुर ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए ग्राम फुलवारी में जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गों को कंबल, स्वेटर, अध्ययन सामग्री व खाद्यान्न वितरित किया। श्रद्धा महिला मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती शशि दुल्हन के मार्गदर्शन में आयोजित यह सेवा कार्यक्रम 16 नवंबर, रविवार को संपन्न हुआ

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वेटर, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर, बिस्किट, मूंग दाल और फल दिए गए, वहीं बुजुर्गों को कंबल, शॉल और बिस्किट वितरित किए गए। संस्था की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी ने बताया कि समाज सेवा संगठन की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे

 

महिला कल्याण समाज की सदस्यों — श्रीमती रेहाना खान, कविता घोष, सुप्रभा आचार्य, सरोज वस्त्रकर, कृति गंगाजली, सरिता पार्टले, जागिता रानी, माया राव, राधा सिंह, कीर्ति साहू, सरला शर्मा, एंजेलिना राज, अमित जायसवाल, लिपि दास गुप्ता, वंदना कुमारी, सरिता चौहान, बृहस्पति कश्यप, भारती सिंह, सीमा दिघरस्कर सहित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया

 

अंत में महिला कल्याण समाज ने संदेश दिया कि “समाज सेवा ही सच्ची मानव सेवा है, और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ी मानवता है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment