लोकेशन खरगोन,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,
मोबाइल 9893586892,,,
महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर करवा चौथ पर्व मनाया
खरगोन मे कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी पर शुक्रवार को अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर करवा चौथ पर्व मनाया। पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह नजर आया। सुबह श्री सिद्धी विनायक मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शन के लिए महिलाएं पहुंची। इसके बाद दिनभर निर्जला रहकर व्रत किया। रात होते ही आकाश में चंद्रमा देखने के लिए महिलाओं में उत्सुकता नजर आई। जैसे ही चांद नजर आया, महिलाओं ने चलनी की ओट से दर्शन कर अघ्र्य दिया। पूजा कर पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। इसके बाद चलनी से पति के दर्शन किए। पति के हाथ से अन्न जल ग्रहण कर करवाचौथ का निर्जला व्रत खोला।सिख समाज की महिला मंडल ने नूतन नगर स्थित निजी होटल में करवा चौथ मनाया। यहां परंपरा के अनुसार महिलाओं ने सामूहिक पूजा.अर्चना की। शाम को पूजन के दौरान गोल घेरे में बैठकर पूजन सामग्री से सजी थाली को भक्ति गीतों पर एक दूसरे तक पहुंचाया। पूजा के बाद ढोल की थाप पर सभी ने नृत्य किया
बाइट श्रीमती प्रीति
बाइट महीला
बाइट श्रीमती वर्मा


















