अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

पति के अवैध संबंध से प्रताड़ना, महिला ने की थी आत्महत्या, फरार दो आरोपी भालूमाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किए

WhatsApp Group Join Now

पति के अवैध संबंध से प्रताड़ना, महिला ने की थी आत्महत्या, फरार दो आरोपी भालूमाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किए

थाना भालूमाड़ा क्षेत्र के डबल स्टोरी भालूमाड़ा निवासी नेहा केवट उम्र 30 वर्ष ने 05.12.2024 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना पर पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही के दौरान मृतिका द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट बरामद किया गया था। साक्ष्यों और परिजनों के कथनों में सामने आया कि मृतिका को उसके पति बलराम केवट एवं उसकी परिचित कंचन चौधरी द्वारा प्रताड़ित किया जाता था, जिससे परेशान होकर मृतिका ने आत्महत्या की। पुलिस ने प्रकरण में अप.क्र. 397/2025 धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की

 

प्रकरण के दोनों आरोपी बलराम केवट निवासी डबल स्टोरी भालूमाड़ा तथा कंचन चौधरी निवासी लाइन दफाई भालूमाड़ा लंबे समय से फरार थे, जिन्हें 09/11/2025 को भालूमाड़ा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से दोनों को जेल भेजा गया

 

कार्रवाई में थाना प्रभारी विपुल शुक्ला, सउनि मणिराज सिंह, सउनि रविशंकर गुप्ता, प्रआर देवेन्द्र सिंह, आर मोहित राणा तथा मार ज्योति मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment