त्याग समर्पण और बलिदान की गौरव गाथा के साथ सक्षम सरकार के सक्षम निर्णयो का घोतक है 46 वा स्थापना दिवस –दिलीप पाण्डेय
भाजपा के 46 वे स्थापना दिवस की शुभकामनाएं: दिलीप पांडे
संघर्ष और बलिदानों के साथ समर्पण के इतिहास का भी साक्षी है आज का भारत l संघ सत्ता और संगठन सभी मिलकर भारत को परम वैभव तक पहुंचाने का अनुपम प्रयास कर रहे हैं lनिवर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दिलीप पाण्डेय ने जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को भाजपा 46वे स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की है। श्री पाण्डेय जी ने कहा कि राष्ट्रवादियों के लिए भाजपा स्थापना की पुनीत दिव्य तारीख महापर्व है। हम सभी इसे उल्लाश और हर्ष के साथ मनाएंगे। हम कल, 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने जा रहे है उमरी जिले के ही नहीं पूरे देश के भाजपाई कल अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज बड़े ही गर्व और स्वाभिमान के साथ लहराएंगे।कल भाजपा जिला उमरिया के सभी बूथों पर प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन होगा, जिसकी अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष करेंगे तथा हमारे कार्यकर्ता हर घर भाजपा में ध्वजारोहण करेंगे। घर की छतों में भाजपा ध्वज लगाएंगे। सभी बूथ कार्यकर्ता मिलकर एक सुनिश्चित स्थान पर एकत्रित होकर खुशियां मनाएंगे। श्री पाण्डेय जी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं के घर पर भाजपा का ध्वज तो लगाएंगे ही साथ ही अपने अपने बूथों में ध्वज वितरण का अभियान चलाएंगे। भाजपा की रीतिनीति और डबल इंजन सरकार के कार्यो से सब खुश है। चहु ओर विकाश एकत्व की बयार बह रही है। श्री पाण्डेय जी ने कहा कि भाजपा यानी सुशाशन राष्ट्रवाद जन कल्याण अंत्योदय कल्याण की गारंटी। परिवारवाद तुष्टिकरण भ्रष्टाचार से मुक्ति का एक मात्र विकल्प भाजपा ही है एक सामान्य कार्यकर्ता, एक बूथ अध्यक्ष -भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। इस विशाल राष्ट्र का ग्रह मंत्री बन सकता है। भारत का प्रथम सहकारिता मंत्री बन जाता है। एक गरीब परिवार में जन्मा अति आभाव से ग्रसित परिवार का बेटा अपनी विलक्षण प्रतिभा से प्रधानमंत्री बन जाता है। एक ऑटो चालक अपनी प्रतिभा के कारण मुख्यमंत्री बन जाता है एक किसान परिवार का बेटा भारत के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता है। यह केवल और केवल भाजपा में ही संभव है। ऐसे बहुत उदाहरण है जहाँ योग्यता को प्राथमिकता देते हुए भाजपा अपने कार्यकर्ता को शून्य से शिखर पर पहुँचाया है। आदरणीय द्रोपदी मुर्मू जी भारत की राष्ट्रपति है तो यह केवल और केवल संभव हुआ है भाजपा की सर्व इस्पर्शी नीतियों के कारण। एक मात्र हमारी विचारधारा है जो परिवारवाद के कुचक्र को रौंदते हुए प्रतिभा को संरक्षण दे रही है। प्रतिभा को पंख प्रदान करनेवाली एक मात्र पार्टी भाजपा ही है।आज हम विश्व की सबसे बड़ी तीसरी अर्थब्यवस्था बनने को आतुर है। प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में हम यह मुकाम हासिल कर रहे है। 2014 तक हमारी स्थिती 11वे नंबर पर थी 11 वर्षों की राष्ट्र साधना के बाद हम आज 5 वी बड़ी अर्थव्यवस्था है। मोदी जी के 11वर्षों के कार्यकाल में हमने जो उपलब्धियां हासिल की है वह विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त कर रही है। हमारी सरकार राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ रहीहै। आर्टिकल 370 की समाप्ति से लेकर राम मंदिर निर्माण तक,
तीन तलाक के अंत से लेकर महिला आरक्षण तक,वन रैंक वन पेंशन से लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद बनाने तक,सरकार ने राष्ट्र प्रथम की सोच के साथ ऐसे हर अधूरे काम पूरे किए।पहले की सरकारों की एक सोच ये थी कि वो देश की जनता को अभाव में रखना पसंद करते थे। अभाव में रह रही जनता को ये लोग चुनाव के समय थोड़ा-बहुत देकर, अपना स्वार्थ सिद्ध करते थे।इसके चलते ही देश में एक वोट बैंक पॉलिटिक्स का जन्म हुआ यानी सरकार केवल उसके लिए काम करती थी जो उन्हें वोट देता था। या यूं कहें कि केवल वोट बैंक के लिए काम किया जाता था। 2014 के बाद से हमारी सरकार ने गांवों को ध्यान में रखकर इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया। गांव और शहर के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हुई, रोजगार के नए अवसर तैयार किए गए,महिलाओं की आय बढ़ाने के साधन विकसित किए गए विकास के इस मॉडल से ग्रामीण भारत सशक्त हुआ है।लाल किले से ही भारतीयों को आलसी कहा गया, मेहनत से जी चुराने वाला कहा गया।जब देश का नेतृत्व ही निराशा से भरा हुआ हो, तो फिर देश में आशा का संचार कैसे होता।इसलिए देश के अधिकांश लोगों ने भी ये मान लिया था कि देश तो अब ऐसे ही चलेगा।आजादी के बाद दशकों तक जिन्होंने सरकार चलाई, उनका भारतीयता के सामर्थ्य पर ही विश्वास नहीं था।उन्होंने भारतीयों को अपमानित किया, उनके सामर्थ्य को कम करके आंका।तब लाल किले से कहा जाता था कि हम भारतीय निराशावादी हैं, पराजय भावना को अपनाने वाले हैं। नए भारत की नई कार्य संस्कृति को आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व को पूरी दुनिया प्रणाम करती है। आज भारत जो करता है, अभूतपूर्व स्पीड से करता है,आज भारत जो करता है, अभूतपूर्व स्केल पर करता है। आज के भारत ने छोटे-छोटे सपने देखना छोड़ दिया है। हम बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं।यही संकल्प विकसित भारत के संकल्पों को सिद्धि प्रदान करते है।बीते 10 वर्षों में भारत ने राष्ट्रहित में ऐसे अनेक कार्यों को पूरा होते हुए देखा है, जिनका इंतजार देश के लोगों को दशकों से था।राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, आज यह सच हो चुकी है।मेरी सरकार का प्रयास रहा है कि सामान्यदेशवासी की जेब में अधिक से अधिक बचत कैसे हो।पहले भारत में 2 लाख रुपये की आय पर टैक्सलग जाता था। आज भारत में 12 लाख रुपये तक की आय पर भी टैक्स नहीं लगता हमारी सरकार ने उनकी भी सुध ली है, जो अब तक विकास की धारा से दूर रहे हैं।ऐसे हजारों गांव हैं, जहां बीते 10 वर्षों में पहली बार बिजली और सड़क पहुंची है। लाखों आदिवासी परिवारों को अब जाकर पाइप से शुद्ध पानी मिलना शुरू हुआ है।मेरी सरकार ने देश भर में तीर्थों और ऐतिहासिक स्थलों के विकास पर बल दिया है। इससे अब भारत में तीर्थ यात्रा आसान हुई है।वहीं दुनिया भी भारत में हेरिटेज टूरिज्म को लेकर आकर्षित हो रही है।डबल इंजन की भाजपा सरकार मानती है कि विकसित भारत की भव्य इमारत4 मजबूत स्तंभों पर खड़ी होगी।ये स्तंभ हैं – युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब।आज पूरी दुनिया में भारत को निवेश के लिए सबसे आकर्षक माना जा रहा है।इसका एक बड़ा कारण आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी है।भाजपा की योजनाएं सर्व इस्पर्शी है। जिनमे अंतिम छोर के ब्यक्ति का हित समाहित है। यही कारण है कि जिनके लिए नेशन फर्स्ट है वह भाजपा को सपोर्ट कर रहे है। देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू हुए 5 साल हो रहे है। संतोषजनक बात है कि भारतीय ज्ञान परम्परा और नई शिक्षा नीति को लागू करने में उच्च शिक्षा विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।हमारी सरकार का प्रयास है कि हमारे विश्वविद्यालय देश के बाहर भी अपनी साख और पहचान बनाएं। विभाग की जो भी आवश्यकताएं है डबल इंजन सरकार उन्हें पूरा कर रही है।मोदी की नीयत सही है, इसलिए दशकों बाद जम्मू-कश्मीर को धारा-370 से मुक्ति मिली। दशकों बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हुआ।500 वर्ष बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना। इसलिए देश कहता है, जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है।10 साल में जो हुआ और 11 वे वर्ष जो हो रहा है वह तो सिर्फ ट्रेलर है, अभी तो बहुत कुछ करना है। अभी तो हमें देश को, बहुत आगे लेकर जाना है।ये मोदी गरीबी के ताप को सहकर यहां पहुंचा है, इसलिए हर गरीब के सपने का महत्व भलीभांति जानता है। आपका सपना ही भाजपा का संकल्प है।भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है, कि हम जमीनी स्तर पर अपनी योजनाओं को सफल बना रहे है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीमोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में हमारे कार्यकर्ता जन-जन के कल्याण और राष्ट्रोत्थान का संकल्प लेकर कार्य कर रहे है। सम्पन्न हुआ महाकुम्भ 2025 का बैभव पूरी दुनिया देख रही है। 70 करोड़ के आसपास विशाल जन सैलाब में प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाई है जो अपने आप मे विश्व रिकार्ड है। सदन के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन विधेयक और मुसलमान वक्फ निरसन विधेयक का पारित होना देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को सामने लाता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो लंबे समय से हाशिये पर रहे हैं, जिनकी आवाज अनसुनी रही और जिन्हें अवसरों से वंचित रहना पड़ा है।दशकों से वक्फ व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी नजर आ रही थी। इससे मुख्य रूप से गरीब और पसमांदा मुसलमान भाई-बहनों के हितों को बहुत नुकसान हो रहा था। अब संसद द्वारा पारित विधेयक पारदर्शिता को बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के अधिकारों की रक्षा में भी मददगार बनेगा।