अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹24,800 मानदेय दिलाने न्यायिक लड़ाई लड़ेंगे – विभा पांडे

WhatsApp Group Join Now

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹24,800 मानदेय दिलाने न्यायिक लड़ाई लड़ेंगे – विभा पांडे

अनूपपुर। दिनांक 13 नवंबर को दमेहडी, विलासपुर और खाँटी सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन (एटक) की प्रांतीय महासचिव कामरेड विभा पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यायसंगत मानदेय दिलाने के लिए अब दोहरी लड़ाई लड़नी होगी—एक सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन और दूसरी न्यायालय में हक की लड़ाई

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में 15 दिन की हड़ताल ने सरकार पर दबाव बनाया, जिसके चलते मानदेय में ₹3,000 प्रतिमाह की वृद्धि, सेवानिवृत्ति पर ₹1,25,000 भुगतान, हर वर्ष ₹1,000 की बढ़ोतरी और अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस आंदोलन में एटक की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी

विभा पांडेय ने कहा कि गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹24,800 प्रतिमाह मानदेय देने का आदेश दिया गया है। इसी के आधार पर एटक मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका दायर करने जा रहा है, जिसमें माँग की जाएगी कि मध्य प्रदेश सरकार भी यही मानदेय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दे

14 नवंबर को अमरकंटक आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित बैठक में भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने नई कमेटी का गठन किया। कार्यक्रम में रीवा जिला न्यायालय की अधिवक्ता और महिला नेत्री अरुणा पटेल भी उपस्थित रहीं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

बैठकों में विभिन्न सेक्टरों के लिए चयनित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
दमेहडी सेक्टर: अध्यक्ष – उर्मिला सिंह, सचिव – संगीता
कोईलारी सेक्टर: अध्यक्ष – कुंती, सचिव – मंगली
खाँटी सेक्टर: अध्यक्ष – पुष्पा, सचिव – राधा
अमरकंटक सेक्टर: अध्यक्ष – मीना सोनवानी, सचिव – विभूति पांडे

कामरेड विभा पांडेय ने बताया कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह में शहडोल जिले के केशवाही सेक्टर तथा राजनगर-कोतमा के आठ सेक्टरों की बैठक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में एटक अध्यक्ष अंजली श्रीवास्तव तथा केशवाही केंद्र की नेत्री सत्यवती से चर्चा हो चुकी है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment