अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

श्रद्धा महिला मंडल के सौजन्य से जागृति महिला समिति द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्य

WhatsApp Group Join Now

श्रद्धा महिला मंडल के सौजन्य से जागृति महिला समिति द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्य

श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान मे किए जा रहे है सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर जागृति महिला समिति( हसदेव क्षेत्र) में दिनांक 6 अप्रैल को हसदेव क्षेत्र मे क्षेत्रीय कार्यालय के पास ने कल्याणकारी कार्य किए गए। जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष विनीता शर्मा द्वारा लोगों को इस गर्मी में अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखने कि समझाइए दी गई

गर्मी में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और तरल पदार्थ पीने साथ धूप में निकलते समय छाता और गमछा का उपयोग करने की सलाह दी गई। इसके पश्चात जागृति महिला समिति की अध्यक्ष विनीता शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ 50 नग सूती गमछा, बीस नग छाता, 20 चप्पल और खाने के 50 पैकेट , जिसमें बिस्किट, लस्सी, चॉकलेट, नमकीन का वितरण किया गया

इस कल्याणकारी कार्य को जागृति महिला समिति की प्रथम महिला विनिता शर्मा, सरिता सिंह, रजनी सिंह, उषा शर्मा, पुष्पा नेताम, सुष्मिता मिश्रा, अस्मिता प्रधान, स्नेहा नामदेव, रिचा जिंदल, ब्यूटी ओझा, आदि ने अपना बहुमूल्य समय व योगदान देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment