अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार शहडोल संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम की अनुमति से अनूपपुर जिले के पसान एवं अमरकंटक मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति 15 दिसंबर 2025 को भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा की गई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पसान मंडल का दायित्व धीरेंद्र सिंह( मिंटू )को सौंपा गया, जो विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति शुरू कर युवा मोर्चा में पसान मंडल के उपाध्यक्ष, अध्यक्ष, महामंत्री के पद पर कार्यरत रहे। वहीं, अमरकंटक मंडल का दायित्व रोशन पनारिया को पुनः सौंपा गया।दोनों नियुक्तियों से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


















