अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

स्कूल में टपक रहा है पानी किराए के कमरे में तो कहीं ग्राम पंचायतसंचालन हो रहा है स्कूल

WhatsApp Group Join Now

स्कूल में टपक रहा है पानी किराए के कमरे में तो कहीं ग्राम पंचायतसंचालन हो रहा है स्कूल

रसमोहनी जनपद पंचायत बुढार के साखी संकुल के के अंतर्गत कई स्कूल की स्थिति कमजोर होने के कारण स्कूल का संचालन कहीं ग्राम पंचायत तो कहीं किराए के भवन में संचालन हो रहा है सखी संकुल के प्राथमिक विद्यालय सेमरिया प्राथमिक विद्यालय बैराग प्राथमिक विद्यालय खोहरी स्कूल की स्थिति काफी खराब होने के कारण किराए के भवन में स्कूल का संचालन हो रहा है जहां स्कूल में 35 से 40 बच्चे होते हैं उन्हें एक ही छोटा सा बरामदा में बैठकर पढ़ाई करने पर मजबूर हैं
साथ ही स्कूल का किचन सेट का छत का दीवार गिर जाने से राड दिख रहा है और खाना बनाने के लिए खुले मैदान पर रसोईया मजबूर हैं
इस संबंध में बी आर सी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हम मरम्मत के लिए कई बार लिखित जानकारी दे दिए हैं जब भी बजट आता है हम तत्काल स्कूल की मरम्मत करते हैं

इनका कहना है
मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया है स्कूल भवन की स्थिति जर्जर है जिसके कारण बच्चों को दूसरे जगह शिफ्ट किया गया है साथ ही हम भवन को मरम्मत के लिए बजट की मांग किए हैं बजट जैसे ही आता है स्कूल का मरम्मत कराया जायेगा
सीताराम दूबे
बी आर सी बुढार

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment