अनूपपुर।
वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत धुरवासिन बीट में पदस्थ चौकीदार बाबूलाल सिंह ने 18 माह का वेतन नहीं मिलने को लेकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। चौकीदार ने तत्कालीन बीट प्रभारी एवं वन रक्षा समिति के सचिव सोमपाल सिंह कुशराम पर वेतन की राशि हड़पने का आरोप लगाया है।
बाबूलाल सिंह ने कलेक्टर अनूपपुर सहित वन मंडल अधिकारी को दिए गए शिकायती आवेदन में बताया कि वे अपने वेतन भुगतान को लेकर लंबे समय से वन विभाग के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है। वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
चौकीदार ने आरोप लगाया कि संबंधित बीट गार्ड एवं तत्कालीन बीट प्रभारी द्वारा जानबूझकर उनका 18 माह का हडप कर खा लिया गया है। उन्होंने मांग की है कि उनकी लंबित वेतन राशि सोमपाल सिंह कुशराम के वेतन से कटौती कर उन्हें दिलाई जाए।


















