अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

होटल हाइवे ट्रीट पर वक़्फ़ बोर्ड चेयरमेन सनवर पटेल का किया स्वागत सम्मान

WhatsApp Group Join Now

होटल हाइवे ट्रीट पर वक़्फ़ बोर्ड चेयरमेन सनवर पटेल का किया स्वागत सम्मान

आगर मालवा/ जिले के नलखेड़ा में हज कमेटी अध्यक्ष जफर खान व सुसनेर के गेलाना में सरपंच अमजद लाला के यहा एक शादी समारोह में जाते समय होटल हाइवे ट्रीट आगर पर मध्यप्रदेश वक्फबोर्ड चेयरमैन केबिनेट मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सनवर पटेल का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री शाहरुख अहमद के द्वारा साफा बांधकर विशाल पुष्पमाला से स्वागत किया।

जहा वरिष्ठ पत्रकार नज़ीर अहमद,जनपद सदस्य युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तेजसिंह तंवर,अखिल भारतीय गुर्जर युवा महासभा जिला अध्यक्ष शुभम गुर्जर,अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष शब्बीर मुल्तानी ,पूर्व पार्षद राजू गवली,देवेन्द्र यादव,साजु खान,समीर अहमद,सलमान अहमद,मोइन,फरीद,उरवेज सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वक़्फ़ चेयरमैन सनवर पटेल ने कहा कि विपक्षी खासकर कांग्रेस भावन्तर और एस आई आर को लेकर जनता में भृम पैदा कर रही है उनको गलत जानकारी दी जा रही है जबकि भावन्तर से किसानों को लाभ मिलेगा मैं प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव जी और सरकार को धन्यवाद देता हूं कि वो किसानों के हित के लिए भावन्तर जैसी योजना लेकर आए जिससे सीधा किसान के खाते में 1300 रु जायेगे इससे पहले कांग्रेस कभी ऐसी योजना नही लाई।

वही एस आई आर को लेकर उन्होंने कहा कि किसी को भी घबराने डरने की आवश्यकता नही है एस आई आर हमारी सुविधाओं के लिए है अपने सही दस्तावेज अधिकारी को दे केवल कांग्रेस भड़काने का काम कर रही है किसी को कोई परेशानी नही आएगी।

इसके पूर्व श्री पटेल वक्फ कमेटी जिला अध्यक्ष आमीर खान राही के निवास पहुँचे और राही की दादी रिटायर्ड शिक्षिका के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment