अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

विवेक चमकेल मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नियुक्त

WhatsApp Group Join Now

विवेक चमकेल मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नियुक्त

 

रीवा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए रीवा जिले के सक्रिय युवा समाजसेवी विवेक चमकेल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार और संगठन प्रभारी महासचिव डॉ.संजय कामले की सहमति से की गई है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयराज सिंह चौहान की अनुशंसा पर प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने इस नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है।

अपनी नियुक्ति पर श्री चमकेल ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान और सफाई कामगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष जयराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विवेक चमकेल ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास को कायम रखते हुए रीवा जिले सहित प्रदेश के समस्त सफाई कामगारों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे और कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं, सहित,इष्टमित्रों और समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें दी बधाई ।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment