विश्व हिंदू परिषद ने घर-घर पहुंचाया ‘पंच परिवर्तन पत्रक’ शताब्दी वर्ष पर समर्थ भारत निर्माण का आह्वान
राजनगर
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड बिजुरी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “आओ बनाए समर्थ भारत” के अभियान के तहत नगर के घर-घर जाकर पंच परिवर्तन पत्रक एवं भारत माता की प्रतिमा वितरित की। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे इस पत्रक को स्वयं भी पढ़ें और अपने बच्चों को भी पढ़ाएँ, तथा जीवन में पाँचों परिवर्तनों को अपनाकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को सार्थक बनाएं
विहिप कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पत्रक वितरण के दौरान लोगों को सांस्कृतिक, सामाजिक और नैतिक मूल्यों को जीवन में शामिल करने का आग्रह किया गया
इस कार्यक्रम में विहिप–बजरंग दल जिला मंत्री रवि शंकर शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज वैष्णव, प्रखंड संयोजक अखंड प्रताप सिंह, सहसंयोजक गौरव सनातनी, तथा कार्यकर्ता आलोक, मनोज, जतिन और अक्षय की सक्रिय सहभागिता रही


















