अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ग्रामीणों ने सड़क पर लगाए धान की रोपाई,जताया विरोध प्रदर्शन रिपोर्ट मदन तिवारी

WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों ने सड़क पर लगाए धान की रोपाई,जताया विरोध प्रदर्शन रिपोर्ट मदन तिवारी

कटनी।जब ग्रामीणों की समस्या का निराकरण न हो तो वह किसी भी हद तक जा सकते हैं । यह देखने को मिला कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र ग्राम पंचायत कुम्हरवारा मैं जहा यादव मुहल्ले के रेहवासियो ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए रोड पर ही धान की रोपाई कर डाली ।

 

यहा के रहवासीय का आरोप है कि ग्राम पंचायत ने रोड तो बनवाई गई है परंतु नाली का निर्माण कार्य नही किया गया जिससे बरसाती पानी की निकासी नहीं हो रही और पूरी रोड मैं कीचड़ मचा हुआ है । लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। आवा गमन करने वाले दो पहिया वाहन चालक भी सिलिप होकर घायल हो रहे हैं ।

वही पंचायत सचिव विनोद चक्रवर्ती से बात करने पर बताया कि नाली निर्माण किया जा रहा था परंतु ग्रामीणों के विवाद के कारण नही हो सका ।

साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द गांव रोड की साफ सफाई करवाई जाए ताकि लोगों का निकलना आसान हो सके ।

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment