अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ग्राम तर्रा (बसेर) में वनभूमि पर अतिक्रमण बरकरार,ग्रामीण कर रहे विरोध,प्रशासन मूकदर्शक

WhatsApp Group Join Now

ग्राम तर्रा (बसेर) में वनभूमि पर अतिक्रमण बरकरार,ग्रामीण कर रहे विरोध,प्रशासन मूकदर्शक

 

कोरिया। सोनहत क्षेत्र के ग्राम तर्रा में वन भूमि पर अतिक्रमण जोरों पर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज यादव पिता उग्रसेन द्वारा अवैध रूप से वन भूमि पर कब्जा कर पक्का मकान एवं बाड़ी बनाया जा रहा है।

अवैध अतिक्रमण की जानकारी ग्रामीणों और पूर्व सरपंच नाहर सिंह द्वारा वन विभाग को पूर्व में ही कई बार दिया जा चुका है परंतु वन विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है। विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने पर ग्रामवासियों का कहना है कि वन विभाग द्वारा मिलीभगत करके अवैध काबिज(पक्का मकान) कराया जा रहा है।

 

ग्रामवासियों ने वन विभाग पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ‘ कही कही पर वनविभाग अवैध अतिक्रमण को हटाने पर पूरी शक्ति लगा देती है तो कही पर आपसी मिलीभगत कर अतिक्रमण को बढ़ावा देती है’।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment