अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ग्रामीण ने पुलिस पर लगाया चोरी के झूठे आरोप में फंसाने का आरोप

WhatsApp Group Join Now

ग्रामीण ने पुलिस पर लगाया चोरी के झूठे आरोप में फंसाने का आरोप

खरगोन जिले के सनावद पुलिस पर ग्रामीण ने चोरी के झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। पीडि़त केशरीलाल बिर्ला ने एसपी, डीआईजी सहित अन्य आला अधिकारियों को लिखित शिकायत में बताया कि वह खेती- किसानी का काम करता है।

18 मई को ग्राम बिराली की रेवा गुर्जर मांगलिक भवन के पास से पुलिस कर्मी रमेश जमरे बलपूर्वक पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले गया और वहां गांव के एक बाड़े से 200 बोरी सीमेंट, 7 सरिया भारी, 4 फिल्टर वाल, एक हजार फीट पाईप, 2 पानी मोटर चोरी का आरोप लगाते हुए धमकाने लगे। मेरे इंकार करने पर भी मेरे खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया, जिसके बाद कोर्ट पेश करने पर 3 दिन के लिए जेल थाना पड़ा।

जबकि इतनी बड़ी चोरी कोई अकेला व्यक्ति कैसे कर सकता है, इसके अलावा मुझ पर आज तक कोई अपराधिक मामला भी दर्ज नही है। बिर्ला ने पुलिसकर्मी पर रिश्वत लेकर झूठे आरोप में फंसाने का आरोप लगाते हुए एसपी सहित आला अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment