अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

विकास पुरुष विक्रम वर्मा : राजनीतिक जीवन के 50 वर्ष का स्वर्णिम सफर

WhatsApp Group Join Now

विकास पुरुष विक्रम वर्मा : राजनीतिक जीवन के 50 वर्ष का स्वर्णिम सफर

जिला ब्यूरो रिपोर्टर — शैलेंद्र जोशी

Development-oriented leader Vikram Verma: A golden journey of 50 years in political life.

धार
धार जिले की राजनीति और विकास की बात हो और भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद विक्रम वर्मा का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं है। वर्ष 1977 से शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर आज 50 वर्षों का ऐतिहासिक मुकाम छू चुका है। इस लंबे कालखंड में विक्रम वर्मा ने न केवल राजनीति के अनेक उतार–चढ़ाव देखे, बल्कि धार जिले के विकास की एक नई इबारत भी लिखी

विक्रम वर्मा के प्रयासों का सबसे बड़ा उदाहरण पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र है जिसे उन्होंने राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई आज पीथमपुर एशिया के प्रमुख ऑटोमोबाइल हब के रूप में जाना जाता है, जिसने धार जिले को विश्व मानचित्र पर स्थापित किया इसके साथ ही बगड़ सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों को जिले में लाने और विकसित करने में भी उनकी अहम भूमिका रही

अपने 50 वर्षों के राजनीतिक जीवन में उन्होंने सड़क, उद्योग, रोजगार, आधारभूत संरचना और निवेश को प्राथमिकता देते हुए धार जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिले और जिले की आर्थिक तस्वीर बदली

आज विक्रम वर्मा स्वयं अपने राजनीतिक सफर और धार जिले को दी गई विकासात्मक सौगातों को साझा कर रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है उनका जीवन और कार्य यह प्रमाण है कि दूरदृष्टि, संकल्प और निरंतरता से किसी भी क्षेत्र को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment