अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कोतमा नगर में 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा- विजय पांडे मंत्री दिलीप जायसवाल रहेंगे यात्रा में शामिल

WhatsApp Group Join Now

कोतमा नगर में 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा- विजय पांडे

मंत्री दिलीप जायसवाल रहेंगे यात्रा में शामिल

( कोतमा ) -नगर मे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने एवं तिरंगा यात्रा को लेकर प्रदेश के मंत्री दिलीप जायसवाल के निर्देश मे मंडल कोतमा कार्यालय में बैठक आहूत कि गई जिसमे भारत माता की प्रतिमा मे माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमे मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन द्वारा बताया गया आगामी 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालना एवं हर घर मे तिरंगा लगाने का संकल्प लिया, साथ ही युद्ध वीरों, शहीदों, देश की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों के घर जाना और उनके परिजनों को सम्मानित कर क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बनाना है

जिसमें मंडल के संयोजक विजय पांडे, सह संयोजक धर्मेंद्र वर्मा एवं रज्जन शुक्ला द्वारा कार्यक्रम के विषय एवं तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई! राष्ट्रीय संगठन के द्वारा इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पूरे भारतवर्ष में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना है हमारे देश के लिए जिन्होंने लड़ाई लड़ी उन्हें सम्मान देना है उन्हें याद करना है हर घर तिरंगा जब लहराएगा तो हर किसी के मन में राष्ट्र प्रेम के प्रति भाव जागृत होंगे जब यात्रा से से भारत माता की जय स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आगे बढ़ेंगे तब पूरे नगर में आजादी के महोत्सव का एक अलग ही उत्सव होगा इस यात्रा में पूरे नगर के लोगों को शामिल होने के लिए आह्वान किया गया है कि आपको इस यात्रा में शामिल होना है क्योंकि यह यात्रा मात्र यात्रा नहीं है यह हमारे देश के लिए जिन्होंने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया उनकी यह शौर्य गाथा है

1.30 बजे प्रारम्भ होगी यह तिरंगा यात्रा

भाजपा मंडल कोतमा के महामंत्री रत्नेश उपाध्याय के द्वारा बताया गया कि मंत्री दिलीप जायसवाल की अगुआई में कल दिनांक 12 अगस्त दिन में 1:30 बजे यात्रा अटल चौपाटी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो टॉकीज रोड, सेंट्रल बैंक, आजाद चौक, हनुमान तिराहा, पुराना स्टेट बैंक होते हुए गांधी चौक से स्टेशन चौक, देवी जी रोड,जय श्री आयुर्वैदिक स्टोर से पुनः गांधी चौक के लिए यात्रा रवाना होगी और गांधी चौक में समापन भाषण होगा में भ्रमण कोतमा नगर के भाजपा संगठन के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ताओं, सभी सम्मानित व्यापारी जनों, पत्रकार साथियों, समाजसेवियों को शामिल होने का आह्वान किया

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment