ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार –. भारतीय मजदूर संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर धार कलेक्टर को ज्ञापन सोपा संघ के जिला मंत्री लोकेश सोलंकी ने बताया कि सीधी भर्ती पर लगी रोक को हटाई जाए, साथ ही पैसा मोबिलाइजर की तन्खावाह डबल की जाए,जैसी विभिन्न अपनी मांगे बताते हुए सोलंकी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ प्रमुख रूप श्रम कानूनों का समुचित पालन सुनिश्चित करने हेतु तत्पर हैं-
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पर्यवेक्षक पद पर बिना परीक्षा के 50% पदों पर सीधी विभागीय पदोन्नति दी जाए। मध्य प्रदेश स्थाई कर्मचारी संघ सचिव राखी देवड़ा द्वारा बताया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का केन्द्र सरकार द्वारा मानदेय वृद्धि विगत 10 वर्षों से नहीं की गई है अतः मानदेय वृद्धि आदेश शीघ्र लागू किया जाए , महिला बालविकास पर्यवेक्षक की वेतन विसंगति दूर की जाए एवं ग्रेड पे 2400से 3600 किया जाए, एवं संविदा पर्यवेक्षक को नियमित किया जाए एवं ईपीएफ कटौत्रा लागू किया जाए।
प्रदेश के कार्यालय में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों जिनकी सेवा अवधि 10 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उन्हें स्थाई घोषित किया जावे ।
प्रदेश में कार्यरत विनियमित कर्मचारी को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए कर्मचारियों ने मांग की वेतन विसंगतियों को दूर कर समानता के भाव के साथ वेतन दिया जाए
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल जोशी, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक राखी देवड़ा राजेंद्र जावड़ेकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
1 भारतीय मजदूर संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी मांगों के समर्थन में तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ उनके साथ है
अभी मत तृतीय श्रेणी कर्मचारी अध्यक्ष संघ
प्रफुल्ल जोशी








