अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

वेंकटनगर चौकी प्रभारी ने अवैध शराब पर की छापामारी राजू गुप्ता के किराना दुकान पर 39 लीटर शराब बरामद पुलिस की कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now

वेंकटनगर चौकी प्रभारी ने अवैध शराब पर की छापामारी राजू गुप्ता के किराना दुकान पर 39 लीटर शराब बरामद पुलिस की कार्रवाई

वेंकटनगर चौकी प्रभारी को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम सिंघौरा के हाट बाजार आश्रम में उपसरपंच की मिलीभगत से अवैध शराब की विक्री की जा रही है। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ कई दिनों तक इस मामले की संज्ञान में लेने के बाद छापामारी की योजना बनाई गई

सिंघौरा हाट बाजार आश्रम में उपसरपंच जगनारायन यादव के संरक्षण में चल रहा था अवैध धंधा हाट बाजार आश्रम सिंघौरा के छोटे बड़े ठेला दुकान पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब की विक्री हो रही थी जिसका देर रात की छापामारी कर 39 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिनों से यहाँ अवैध शराब बिक्री का कारोबार कुछ लोगों के संरक्षण में चल रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है

उपसरपंच की मिलीभगत से चल रही अवैध शराब विक्री हाट बाजार आश्रम में उपसरपंच की सहमती से अवैध शराब का कारोबार पर्दाफाश, पुलिस ने छापामारी कर बड़ी मात्रा में शराब और सामग्री जब्त की वेंकटनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम सिंघौरा स्थित हाट बाजार आश्रम में उपसरपंच की मिलीभगत से चल रहे अवैध शराब व्यवसाय पर वेंकटनगर चौकी प्रभारी ने शुक्रवार की रात की छापामारी कार्यवाही कर शिकंजा कस दिया। इस कार्रवाई में अवैध शराब विक्री करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है

ग्राम सिंघौरा का हाट बाजार आश्रम इलाके में काफी व्यस्तमान रहता है, जहां हफ्ते में एक बार लगने वाला हाट बाजार आसपास के गांवों के लोगों के लिए खरीदारी का प्रमुख केंद्र होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय से इसी हाट बाजार आश्रम परिसर में अवैध शराब की बिक्री खुलेआम हो रही थी, जिसके बारे में ग्राम पंचायत के उपसरपंच को पूरी जानकारी थी और वह इस कारोबार में संलिप्त और उन्हीं की भूमिका थी

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment