अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अवैध रेत उत्खनन पर वेंकटनगर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

WhatsApp Group Join Now

अवैध रेत उत्खनन पर वेंकटनगर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अनूपपुर। वेंकटनगर चौकी पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित चालक को पकड़ा है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा जिले में अवैध रेत परिवहन पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

 

11 नवंबर 2025 को वेंकटनगर क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लालमटिया घाट से कपरिया की ओर एक ट्रैक्टर अवैध रेत लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कच्चे रास्ते पर वाहन को रोका। ट्रैक्टर चालक ने पूछताछ में अपना नाम शिवम कुमार निवासी खैरझिटी (छत्तीसगढ़) बताया और रेत से संबंधित किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। साथ ही उसने बताया कि वह रेत ट्रैक्टर मालिक पारसनाथ पनिका के कहने पर लाया था।

 

पुलिस ने मौके पर ट्रैक्टर (महिन्द्रा यूवा टेक प्लस 575) और ट्रॉली में भरी लगभग दो घनमीटर रेत को जब्त करते हुए चालक को पाबंद किया। जब्त वाहन और रेत को चौकी परिसर में सुरक्षित रखा गया है। मामले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन से संबंधित प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध भी अलग से कार्यवाही की जा रही है।

कार्रवाई में भूमिका

अमर वर्मा, अमरलाल यादव, बलराम सिंह पैकरा, सोनू पर्ते, विजय टाटू

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment