अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ब्राह्मण समाज के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं : वेद प्रकाश

WhatsApp Group Join Now

ब्राह्मण समाज के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं : वेद प्रकाश

 

अनूपपुर।आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सतना में ब्राह्मण समाज ने इस बयान को समाज की गरिमा, सम्मान और परंपराओं पर सीधा हमला बताया है। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि यह बयान बेहद आपत्तिजनक, असंवेदनशील और गैरजिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा, ब्राह्मण समाज हमेशा ही सर्व समाज के साथ खड़ा रहा है।

जन्म से लेकर मृत्यु तक हर कर्मकांड में ब्राह्मण ही समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता है। हम हमेशा हर समाज के उत्थान, एकता और सद्भाव की बात करते हैं। ऐसे समाज के बारे में इस प्रकार की भाषा का उपयोग करना बेहद चिंताजनक है।

श्री द्विवेदी ने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी को अपने विचारों में संतुलन और अपनी भाषा में मर्यादा रखनी चाहिए। समाज को जोड़ने का जो दायित्व सरकार और प्रशासन पर होता है, वही पदाधिकारी जब विभाजनकारी, जातिगत और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करें तो यह लोकतंत्र की व्यवस्था के लिए खतरे का संकेत है।

द्विवेदी ने सरकार से मांग की है कि तत्काल इस मामले में संज्ञान लिया जाए और आईएएस अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी संवैधानिक अधिकारी समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ न कर सके।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment