अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

विश्व विकलांग दिवस पर दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन 

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

खरगोन। विश्व विकलांग दिवस पर बुधवार को शहर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। शारीरिक बाधाओं को दरकिनार कर इन दिव्यांगजनों ने दौड़, भाला फेंक, जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। दिव्यांग हित में कार्य करने वाली संस्थाओं व समितियों के साथ सामाजिक न्याय विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अतिथियों ने कहा कि मन में हौसला हों तो व्यक्ति को कोई भी शारीरिक बाधा उसे कोई भी सफलता हासिल करने से नहीं रोक सकती। हर व्यक्ति को खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment