अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अंतर्गत शहडोल जिले में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

WhatsApp Group Join Now

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अंतर्गत शहडोल जिले में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित किया गया स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर

सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ के अवसर पर जिला चिकित्सालय शहडोल में स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के अवसर पर जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल नें स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया गया।

 

इसी अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आमजन ने किया अवलोकन

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय परिसर शहडोल में आयोजित जिला स्तरीय सेवा पखवाड़ा अभियान स्थल पर प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।

जिसका शुभारंभ जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जी के बचपन से लेकर अब तक की जीवन गाथा को प्रदर्शित किया गया था। जिसका आमजन द्वारा अवलोकन किया गया तथा उनके जीवन के अनजाने पहलुओं की जानकारी ली गई।

साथ ही साथ झाबुआ में आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment