लोकेशन कसरावद,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाइल 9893586792,,,
खरगोन जिले के कसरावद में बुधवार को शासकीय सांदीपनी स्कूल में अव्यवस्थाओं से भड़के विद्यार्थियों ने मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप भी लगाए। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मुकेश मचार, बी ई ओ निगवाल , थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने विद्यार्थियों की समस्या सुनी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों में प्रदर्शन खत्म किया। विद्यार्थियों ने तीन दिवस में कार्रवाई की चेतावनी दी है। निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों आंदोलन की चेतावनी दी है। विद्यार्थी प्राचार्य के स्थानांतरण और निलंबन की मांग कर रहे थे।


















