सवर्ण समाज डबरा ने की शांति वार्ता, सामाजिक सौहार्द की अपील
संवाददाता भरत रावत
सवर्ण समाज डबरा द्वारा आज शांति मैरिज गार्डन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य समाज में शांति, सौहार्द और एकता का संदेश देना रहा। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यह पत्रकार वार्ता किसी व्यक्ति या संगठन के विरोध में नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए रखी गई है। समाज जनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा को लेकर अनर्गल टिप्पणियां की जा रही हैं। न केवल उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, बल्कि सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं के प्रति भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। जिसको स्वर्ण समाज बर्दास्त नहीं करेगा।
वही पर सवर्ण समाज ने चेतावनी दी कि वह शांति और सौहार्द का पक्षधर है, लेकिन यदि अनिल मिश्रा या सनातन पर किसी भी प्रकार की आंच आती है, तो समाज कठोर पलटवार करने में पीछे नहीं रहेगा। समाज जनों ने प्रशासन से ऐसे तत्वों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की और आम जनता से सोशल मीडिया पर संयम बरतने की अपील की है। और कहा है कि हम शांति और एकता में विश्वास रखते हैं, लेकिन समाज के सम्मान की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।


















