अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मोक्षदा एकादशी पर संत सियाराम बाबा की प्रतिमा का अनावरण, तीन दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

कसरावद तहसील के ग्राम भटियाण बाबा सियाराम धाम में ब्रह्मलीन संत सियाराम बाबा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती के पावन संयोग में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण हेतु बीते तीन दिनों से विशेष अनुष्ठान आयोजित किया गया था। बडूद के पंडित गोपाल कृष्ण पूरे के सानिध्य में ओंकारेश्वर से आए चार विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार, अभिषेक, हवन और विधिवत पूजन संपन्न कराया।आयोजन समिति के अनुसार प्रतिमा का अनावरण दोपहर 12 बजे शुभ मुहूर्त में किया गया। अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और बाबा की स्मृति में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते रहे। इसी क्रम में मालवा माटी के प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित कमल किशोर नागर द्वारा चल रही भागवत कथा का भी आज समापन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने संत सियाराम बाबा के उपदेशों और आध्यात्मिक संदेशों को श्रद्धा पूर्वक सुना।आयोजक संतोष पटेल ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती उपस्थित‌ि को देखते हुए मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। समिति ने सभी भक्तों से इस पावन अवसर पर अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment