समाज विकास की अनोखी पहल: मनोरम चटर्जी ने दिखाई भाजपा की जनसेवा की नई छवि
शासन की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचे — यही है असली विकास का संकल्प
अयोध्या बी.एल. सिंह
अनूपपुर। मध्य प्रदेश की सबसे वरिष्ठ और सशक्त राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, वहीं अनूपपुर जिले के अंतिम छोर राजनगर क्षेत्र में निवास करने वालें मनोरम चटर्जी ने समाज के उत्थान के लिए एक प्रेरणादायक पहल की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री माननीय दिलीप जायसवाल के मार्गदर्शन में मनोरम चटर्जी ने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने गांव-गांव जाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, पात्र हितग्राहियों की पहचान की और उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया। मनोरम चटर्जी की इस सेवा भावना और सामाजिक समर्पण से न केवल स्थानीय जनता प्रभावित हुई है, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नया जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है।
मनोरम चटर्जी का कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में समाज के हर तबके तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है। जब तक शासन की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक नहीं पहुंचेगा, तब तक विकास अधूरा रहेगा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मनोरम चटर्जी ने अपने कार्यों से यह साबित कर दिया है कि राजनीति केवल सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। भाजपा संगठन ने भी उनके इस योगदान की सराहना करते हुए उन्हें जनसेवा की मिसाल बताया है। मनोरम चटर्जी की यह पहल आज के समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यदि निष्ठा और जनहित की भावना हो, तो विकास की राह गांव-गांव तक रोशन की जा सकती है।


















