अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

वोकल टू लोकल की प्रेरणा बनीं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर  ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

WhatsApp Group Join Now

वोकल टू लोकल की प्रेरणा बनीं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धामनोद — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” अभियान को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने धनतेरस पर एक मिसाल कायम की। जहां लोग बड़े मॉल और शोरूम से खरीदारी में व्यस्त थे, वहीं मंत्री सावित्री ठाकुर ने महेश्वर रोड स्थित पटरी बाजार में जाकर स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये, बर्तन और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ खरीदीं।

उनके इस कदम से छोटे व्यापारियों और कुम्हारों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। सावित्री ठाकुर ने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त अभियान है। जब हम अपने आसपास के लोगों से वस्तुएं खरीदते हैं, तो यह न सिर्फ उनके व्यवसाय को बढ़ावा देता है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देता है।

कुम्हार समाज के लोगों ने मंत्री जी के आगमन पर उत्साह जताया। हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने मिट्टी से बने दीये और मूर्तियां खरीदकर यह संदेश दिया कि भारतीय परंपरा और हस्तकला आज भी गर्व का प्रतीक है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों पर स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को अपनाएं ताकि कारीगरों के घरों में भी उजाला फैल सके। सावित्री ठाकुर ने कहा, “हमारे कारीगर ही हमारे असली ब्रांड एंबेसडर हैं, उनके बनाए हर उत्पाद में भारत की आत्मा बसती है।”

उनकी इस पहल ने “वोकल फॉर लोकल” अभियान को नई ऊर्जा दी है। स्थानीय बाजार में बिक्री बढ़ने से दुकानदारों के परिवारों में भी खुशियां लौट आई हैं। सावित्री ठाकुर का यह सादगीपूर्ण और प्रेरणादायक कदम सभी के लिए एक संदेश है—मिट्टी का दिया खरीदना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि देश की मिट्टी और मेहनतकश हाथों का सम्मान है।

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment