केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में की मुलाकात ब्यूरो रिपोर्ट धार से शैलेंद्र जोशी
धार में कृषि महाविद्यालय की स्थापना सहित विभिन्न कृषि संबंधी विषयों पर चर्चा की
धार। गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री,धार -महू लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कृषि क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं व जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
इस दौरान धार में कृषि महाविद्यालय की स्थापना सहित विभिन्न कृषि संबंधी विषयों पर चर्चा की और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को धार लोकसभा क्षेत्र में पधारने का आमंत्रण भी दिया। उक्त जानकारी संजय शर्मा ने दी।


















