अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Group Join Now

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर की शिष्टाचार भेंट

[ शैलेन्द्र जोशी ]

धार। महाराष्ट्र के पुणे सर्किट हाउस में शुक्रवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री एवं धार लोकसभा सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की केंद्र प्रायोजित योजनाओं के महाराष्ट्र राज्य में प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई

बैठक में दोनों नेताओं ने महिला सशक्तिकरण, पोषण, बाल संरक्षण एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय को और मज़बूत करने पर सहमति जताई। उक्त जानकारी संजय शर्मा ने दी

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment