अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने किया अमरकंटक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण 

WhatsApp Group Join Now

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने किया अमरकंटक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

 

अनूपपुर 06 मई 2025/ केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अमरकंटक के वार्ड क्रमांक-9 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन मिलने वाली सुविधाओं, पोषण आहार, उपस्थिति तथा पंजीकृत बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने बच्चों से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम पूछकर बच्चों की सामान्य ज्ञान की समझ परखने का प्रयास किया।

 

इस दौरान आंगनबाड़ी की छात्रा पल्लवी सिंह ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री को सुंदर कहानी सुनाई, जिसे केन्द्रीय राज्यमंत्री ने सराहा। इस दौरान बच्चों को शैक्षणिक सामग्री की किट वितरित की गई तथा बच्चों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण की भावना से पौधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश कोल विकास प्राधिकरण (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, नगर परिषद अमरकंटक की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री विनोद परस्ते, नायाब तहसीलदार अमरकंटक श्री कौशलेंद्र मिश्रा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी, बच्चें एवं आमजन उपस्थित थे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment