अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

नौकरी की तलाश में भटक रहे बेरोजगार हुए ठगी के शिकार, 

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

लोकेशन महेश्वर,,,

जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,

रिपोर्टर अबरार पठान,,,

मोबाइल 9893586792,,,

 

 

 

 

खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल के नाम से सहकारिता विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले के खिलाफ पीड़ित यूवकों ने की पुलिस को शिकायत

 

महेश्वर में शुक्रवार को खरगोन जिले की बड़वाह, महेश्वर, कसरावद तहसील के युवकों ने थाना प्रभारी दीपक यादव के नाम अजय मंसौरे के द्वारा ठगी करने को लेकर आवेदन दिया। युवको को खरगोन बड़वानी सांसद गजेंद्र पटेल के नाम से सहकारिता विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर महेश्वर ब्लाक के ग्राम छोटी खरगोन के युवक अजय पिता हरिराम मंसौरे द्वारा बहला फुसलाकर नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से एक एक लाख रुपए की वसूली कर ली गई एवं अभी तक उन्हें कोई नौकरी नहीं दी गई। युवकों ने राशि का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया है और कुछ नगद राशि भी अजय मंसौरे को दी है। वही अजय मंसौरे ने युवकों से कहा था कि नौकरी लगने के बाद और रुपए देना पड़ेंगे। जिस पर युवकों ने किसी ने एक लाख तो किसी ने पच्चीस हजार तो किसी ने पचास हजार ऑनलाइन फोन पे के माध्यम से ट्रांजैक्शन कर दिया। रुपए लेने के बाद करीब सात से, आठ महीने बीतने के बाद भी युवकों को जब नौकरी नहीं मिली तो युवक अपने आप को ठगा हुआ महसूस करने लगे तब उन्होंने अपना पैसा वापस मंगा तो अजय मंसौरे द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है जिसे लेकर आज सभी युवकों ने मिलकर थाना प्रभारी मंडलेश्वर के नाम आवेदन दिया। अब देखने वाली बात होगी कि

अजय मंसौरे पर कार्रवाई होती है या नहीं और क्या इन बेरोजगार युवाओं को उनके द्वारा दी गई राशि वापस मिलेगी, क्या ठग युवक को जेल की हवा खानाखाना पड़ेगी ।

 

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment