ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
आगामी कानून व्यवस्था एवं धार शहर की संवदेनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री विजय डावर के मार्गदर्शन मे पुलिस इकाई धार के अधिकारी/कर्मचारियों की कार्य कुशलता एवं व्यवसायिक दक्षता को बढ़ाने के लिए चार दिवसीय अश्रु गैस प्रशिक्षण का आयोजन फायरिंग रेंज पर किया गया। इस प्रशिक्षण मे उपद्रवियो एवं भीड़ के द्वारा कानून व्यवस्था की निर्मित की जाती है तो किस प्रकार से अश्रु गैस चलाकर न्यूनतम बल का प्रयोग कर उन्हे तितर-बितर किया जा सकता है के बारे मे बताया गया। प्रशिक्षण मे उपद्रव एवं भीड़ को देखते हुए सही दिशा मे एवं सही स्थान पर गे्रनेड व सेल को गैस गन, मल्टीसेल लाॅचर, योद्धा व व्रज वाहन तथा हाथो से फेंककर सेल को लैंड कराने का सही तरीका सिखाया गया। प्रशिक्षण मे पुराने एवं प्रेक्टिस म्यूनेशन का उपयोग किया गया एवं प्रतिदिन अंत मे अवशेष को नष्ट किया गया है।
इस चार दिवसीय प्रशिक्षण मे इकाई धार के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं रक्षित निरीक्षक श्री पुरूषोत्तम बिश्नोई तथा समस्त थाना प्रभारी व उनके सहायक पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे, जिन्हे प्रशिक्षित किया गया


















