रोटरी क्लब डबरा संजीवनी IMA के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय श्रीमती तुलसा बाई डेंगरे की तृतीय पुण्यतिथि पर किया जाएगा 16 नवंबर को विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
डबरा। रोटरी क्लब डबरा संजीवनी IMA के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय श्रीमती तुलसा बाई डेंगरे की तृतीय पुण्यतिथि पर संत कंवर राम स्कूल में 16 नवंबर को एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसे लेकर आज रोटरी क्लब के सदस्यों की मीटिंग संपन्न हुई जिसमें स्वास्थ्य शिविर को लेकर चर्चा की गई और आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो क्योंकि इस इस शिविर में ग्वालियर चंबल संभाग के सुप्रसिद्ध चिकित्सा उपस्थित रहेंगे।
आयोजन जितेंद्र गुप्ता (डेंगरे) महाकाल ग्रुप ने बताया कि ग्वालियर चंबल संभाग के सुप्रसिद्ध चिकित्सा इस इस शिविर में उपस्थित रहेंगे । हर प्रकार की बीमारी का इलाज एवं समाधान स्वास्थ्य शिविर में किया जाएगा, अतः सभी क्षेत्र वासियों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा इस स्वास्थ्य शिविर में पहुंच कर लाभ ले ।
मीटिंग में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक रोट . जितेंद्र डेंगरे, डॉ. पुनीत गोयल , संजीव जैन ,पवन गोयल, कपिल गुप्ता ,मनोज रोहिरा ,गोपाल रोहिरा ,मनोज हुकवानी ,सुमित जाट ,दीपक कुचिया , राजेंद्र ग्रोवर सहित रोटरी क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।
*ग्वालियर चंबल संभाग के सुप्रसिद्ध डॉक्टर रहेंगे उपस्थित*
1.डॉ.सुनील गजेंद्र गडकर (हृदय रोग विशेषज्ञ)
2. डॉ. संतोष त्रिपाठी (न्यूरोलॉजिस्ट)
3. डीआर
4. डॉ . ध्रुव प्रेमी अग्रवाल (स्किन रोग विशेषज्ञ )
5. डॉ .प्रवीण गर्ग (शिशु रोग विशेषज्ञ)
6. डॉ. पंकज गुप्ता ( शुगर एवं थायराइड रोग विशेषज्ञ)
7. डॉ. आशीष दुबे (जोड़ एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ)
8. डॉ. स्नेहलता दुबे ( स्त्री रोग विशेषज्ञ)
9. डॉ. हरिओम शर्मा (नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ)
10. डॉ साक्षी खंडेलवाल (फिजियोथैरेपी )
एवं अन्य सभी रोगों के चिकित्सक इस शिविर में मौजूद रहेंगे।

















