अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ऑपरेशन मुस्कान के तहत करनपठार पुलिस को सफलता, अपहृत नाबालिग किशोरी दस्तयाब, परिजनों को सौंपा गया

WhatsApp Group Join Now

ऑपरेशन मुस्कान के तहत करनपठार पुलिस को सफलता, अपहृत नाबालिग किशोरी दस्तयाब, परिजनों को सौंपा गया

अनूपपुर
थाना करनपठार अंतर्गत चौकी सरई में दर्ज अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपहृत नाबालिग किशोरी (काल्पनिक नाम कुमारी X, उम्र 16 वर्ष 11 माह) को पुलिस ने सफलतापूर्वक दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई

थाना प्रभारी करनपठार निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार बरकरे के नेतृत्व में चौकी सरई पुलिस द्वारा अपहृत किशोरी को ग्राम सरई राम टोला से सुरक्षित दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी के पश्चात किशोरी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर धारा 183 बीएनएसए के अंतर्गत कथन दर्ज कराए गए। इसके बाद बाल कल्याण समिति अनूपपुर के समक्ष पेश कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया

इस सराहनीय कार्यवाही में मंगला प्रसाद दुबे, राम प्रसाद सिंह, साहब सौर, विनोद कुमार, राखी मरापे एवं प्रिया चौरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से नाबालिग सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सकी, जिससे क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।

Leave a Comment