अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने निकाला भव्य नगर भ्रमण, लोगों को दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश अयोध्या बी.एल. सिंह

WhatsApp Group Join Now

हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने निकाला भव्य नगर भ्रमण, लोगों को दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

अयोध्या बी.एल. सिंह

 

अनूपपुर। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का रंग अब पूरे जिले में चढ़ने लगा है। शहडोल जोन की डीआईजी सुश्री सविता सुहाने द्वारा राजेंद्रग्राम से इस अभियान की शुरुआत बड़े ही उत्साह और जोश के साथ की गई, जिसके क्रम में सोमवार को थाना बिजुरी द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा एवं नगर भ्रमण आयोजित किया गया।

 

यात्रा का शुभारंभ थाना बिजुरी परिसर से हुआ, जो लोहसरा, पीपल चौक और मुख्य बाजार होते हुए नगर की प्रमुख सड़कों से गुज़री। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह ने आमजन को संदेश दिया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराना न केवल संविधान और राष्ट्र के प्रति सम्मान है, बल्कि यह आज़ादी के वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का भी पवित्र अवसर है।

 

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चे हाथों में तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंगते नज़र आए। छात्राओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भी तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

थाना बिजुरी के समस्त पुलिस स्टाफ ने यात्रा में हिस्सा लेकर लोगों को जागरूक किया कि तिरंगा मात्र एक झंडा नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह अभियान राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश लेकर आगे बढ़ रहा है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment