अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सीधी में दिनदहाड़े सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा

WhatsApp Group Join Now

ब्रेकिंग न्यूज सीधी से

 

अमित पांडेय की रिपोर्ट

 

कार्यालय पुलिस अधीक्षक

जिला सीधी (म.प्र.)

 

दिनांक: 16 फरवरी 2026

 

लोहे के गड़ासे से की गई नृशंस हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा – हथियार बरामद

 

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी कुसमी श्री रवि प्रकाश कोल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक अरूणा द्विवेदी के नेतृत्व में थाना कुसमी पुलिस ने दिनदहाड़े हुई नृशंस हत्या की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

 

मामला विवरण:-फरियादी धीरेश कुमार द्विवेदी पिता बिहारी लाल द्विवेदी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम भगवार, थाना कुसमी द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 15/02/2026 को प्रातः लगभग 08:15 बजे वह अपने घर पर था, तभी शोर-गुल होने पर वह घटनास्थल की ओर गया। वहां देखा कि कामता केंवट, दलप्रताप नापित के घर के सामने लोहे का गड़ासा लिये उसके चाचा जी पर प्राणघातक हमला कर रहा था तथा बीच-बचाव करने वालों को गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था

आरोपी घटना के बाद गड़ासा लेकर मौके से भाग गया। फरियादी द्वारा पास जाकर देखने पर चाचा जी मृत अवस्था में पड़े थे, उनके सिर एवं मुंह पर गंभीर चोटें थीं तथा घटनास्थल पर काफी खून पड़ा था

उक्त रिपोर्ट पर थाना कुसमी में धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही की गई। अनुसंधान के दौरान आरोपी कामता प्रसाद केंवट उर्फ लाला पिता स्व. अवधलाल केंवट उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम भगवार, थाना कुसमी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गड़ासा जप्त किया गया है

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है

 

घटना के संबंध में पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर साक्ष्य संकलित कर जांच की जा रही है

Leave a Comment