अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता सीएफसी फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न पेनल्टी शूटआउट में देवहरा ने 4–3 से दर्ज की जीत

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

अनूपपुर।सीएफसी के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय पर्यावरण जनजागरूकता फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 18 दिसंबर से इंदिरा स्टेडियम, परासी (खूंटाटोला) में किया गया, जिसका सफल समापन 4 जनवरी को हुआ। टूर्नामेंट की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि प्रत्येक मैच के दौरान एक-एक पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

समापन दिवस पर देवहरा एवं मेडिरास टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में देवहरा टीम ने 4–3 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में हीरा सिंह श्याम, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में रमेश सिंह, पूर्व अपर कलेक्टर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव सिंह, जनपद अध्यक्ष जैतहरी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त संदीप पवार, जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी अनूपपुर की भी विशेष उपस्थिति रही। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष मुकेश सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत परासी तथा उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनूपपुर मौजूद रहे।

इस टूर्नामेंट में भारतीय स्टेट बैंक, शाखा जैतहरी का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। शाखा की ओर से शाखा प्रबंधक श्री गौतम कुमार सिंह, श्री बैजनाथ कुमार, क्षेत्राधिकारी श्री रंजीत कुमार रॉय एवं श्री मंगल सिंह उपस्थित रहे। भारतीय स्टेट बैंक शाखा जैतहरी द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

आयोजन की सफलता में खूंटाटोला क्षेत्र के अध्यापक संघ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अतिथियों ने अपने संबोधन में प्रत्येक मैच में वृक्षारोपण जैसी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। समापन अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Comment