अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

उमरिया पुलिस की कार्यवाहीः- 17 वर्षीय गुमशुदा बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल खोजा कृष्ण कुमार उपाध्याय मानपुर बांधवगढ़ उमरिया

WhatsApp Group Join Now

उमरिया पुलिस की कार्यवाहीः- 17 वर्षीय गुमशुदा बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल खोजा

कृष्ण कुमार उपाध्याय मानपुर बांधवगढ़ उमरिया

पुलिस अधीक्षक उमरिया श्रीमति निवेदिता नायडू एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री सीताराम द्वारा महिला संबंधी अपराधो में संवेदशीलता के साथ कार्यवाही करने हेतु एवं गुम बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु निरंतर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है इसी कड़ी में चौकी सिविल लाईन थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 17 वर्षीय गुमशुदा बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब किया गया जिसका विवरण निम्नानुसार है –

दिनांक 05.08.2025 को फरियादी निवासी ग्राम धनवाही द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की घर से बिना बताये कही चली गई जिसके संबंध में आस-पास पता तलाश किये परंतु कोई पता नही चला है शंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है । रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 348/25 धारा 137(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका की दस्तयाबी हेतु प्रयास शुरू किये गये । आस-पास के लोगो एवं परिचितो से पूछताछ कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये । पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासो के परिणामस्वरूप गुमशुदा बालिका को 48 घंटे के अंदर सकुशल खोजा गया । प्रकरण में अग्रिम विधिसंगत कार्यवाही जारी है ।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment