अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ऑनलाइन ठगी के दो वांटेड आरोपी कोतमा से गिरफ्तार रेवाड़ी पुलिस ने छापा मारकर दोनों युवकों को दबोचा

WhatsApp Group Join Now

ऑनलाइन ठगी के दो वांटेड आरोपी कोतमा से गिरफ्तार

रेवाड़ी पुलिस ने छापा मारकर दोनों युवकों को दबोचा

कोतमा। हरियाणा राज्य के रेवाड़ी जिले की पुलिस ने कोतमा में छापा मारते हुए ऑनलाइन ठगी के मामले में वांटेड दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि रेवाड़ी जिले के साइबर थाना क्षेत्र में लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी, जिसकी जांच साइबर एवं वैज्ञानिक पद्धति से की जा रही थी

जांच के दौरान सुराग मिलने पर रेवाड़ी पुलिस कोतमा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से मोहम्मद इमरान (21), निवासी बनियाटोला तथा आदिल, निवासी इस्लामगंज को धर दबोचा। दोनों पर ऑनलाइन माध्यम से लाखों की साइबर ठगी करने का आरोप है

कोतमा थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल ने बताया कि हरियाणा पुलिस लंबे समय से इन दोनों की तलाश कर रही थी। कोतमा में दबिश देकर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर रेवाड़ी पुलिस अपने साथ ले गई है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment