लोकेशन खरगोन,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाइल 9893586792,,,
खरगोन। शहर सीमा से लगे चित्तौड़गढ़- भुसावल हाइवे के ग्राम जामली के समीप मंगलवार सुबह एक पिकअप वाहन चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में शिक्षकीय कार्य के लिये जा रहे मां- बेटे सहित एक अन्य शिक्षक घायल हुए है। घायलों को अस्पताल लाने पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि महिला सहित अन्य शिक्षक का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार हादसे में ऋतुराज बिल्वे 25 वर्ष निवासी ब्रज विहार की मौत हो गई जबकि ऋतुराज की मां मधुबाई और प्रदीप तोताराम निवासी डालका का होकर तीनो बाइक से स्कूल पढ़ाने के लिये जा रहे थे, इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। प्रदीप ओर ऋतुराज रायसागर स्कूल में अतिथि शिक्षक थे, जबकि मधुबाई बिस्टान कन्या आश्रम में शिक्षिका है।


















