अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह का दो दिवसीय आकस्मिक दौरा

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

सरहदी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, बैरियर और अवैध गतिविधियों की गहन जांच

 

एमसीबी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने 29 और 30 नवंबर 2025 को जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जनकपुर, कोटाडोल और कुंवारपुर थाना/चौकी क्षेत्रों का दो दिवसीय आकस्मिक और सघन निरीक्षण दौरा किया। दौरे का उद्देश्य सरहदी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन नियंत्रण, अवैध गतिविधियों और पुलिस की तत्परता की जमीनी समीक्षा करना था।

पहले दिन एसपी रत्ना सिंह ने थाना जनकपुर के सीमावर्ती गांव खाड़ाखोह, बहरासी, भगवानपुर, घाघरा, रापा, जुईली, लड़कोड़ा, देवगढ़, जनुआ, मरखोही, माणिसरई और घुघुरी का भ्रमण कर मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सीमा पर लगे बैरियरों की जांच की। घुघुरी में सीधी (म.प्र.) बैरियर का निरीक्षण करते हुए वहां तैनात स्टाफ से ड्यूटी, सतर्कता और जांच व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर यह भी पता किया कि क्या क्षेत्र में अवैध धान परिवहन या खरीदी जैसी गतिविधियां संचालित हो रही हैं। वापसी में एसपी सिंह ने हरचौका, मेहदौली, बरहोरी और भरतपुर गांवों में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और जनकपुर में रात्रि विश्राम (कैम्प) किया।

दूसरे दिन उन्होंने थाना कोटाडोल के दूरस्थ गांव ठिस्कोली, कमर्जी, गोयनी, मुर्किल, कोटाडोल, मस्सरा और ठिसखोली बैरियर का निरीक्षण किया। इसके बाद चौकी कुंवारपुर क्षेत्र के शेरी, तरतोरा, लाखनटोला, तोजा, आरा, माथमौर, तिलौली, फुलझर, सनबोरा, रामगढ़, मोहनटोला और बहरासी का दौरा कर चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

एसपी सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिये कि चूंकि ये क्षेत्र अंतरराज्यीय सीमा से लगे संभावित संवेदनशील इलाके हैं इसलिये अवैध नशा सामग्री, पशु तस्करी,

अवैध धान परिवहन जैसी सूचनाओं पर तुरंत और प्रभावी कार्यवाही की जाये और मध्यप्रदेश पुलिस से समन्वय बढ़ाकर संयुक्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

दौरे के दौरान जनकपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओ.पी. दुबे, सहायक उपनिरीक्षक चित्र बहोर यादव और कुंवारपुर

चौकी प्रभारी रविनंदन सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।

एसपी सिंह के इस दौरे से पुलिस बल में ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ा है वहीं ग्रामीणों में भी सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश भी गया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment