अनूपपुर। थाना भालूमाड़ा पुलिस ने सट्टेबाजों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जमुना कस्बे में दो आरोपियों को सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। कार्रवाई 5 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर उजेर बिरियानी के पास की गई।
पुलिस के अनुसार मौके से खेदन लाल नई (70 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 2, जमुना कॉलोनी तथा सूरज श्रीवास (23 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 2, जमुना कादरी को सट्टा के अंकों पर रुपये की बाजी लगाते पाया गया। तलाशी में खेदन लाल नई के कब्जे से 510 रुपये नकद, सट्टा पर्ची व डॉट पेन तथा सूरज श्रीवास के कब्जे से 610 रुपये नकद, सट्टा पर्ची व डॉट पेन जब्त किए गए।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भालूमाड़ा में अपराध क्रमांक 07/2026 एवं 08/2026 के तहत धारा 4(क) सट्टा एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भालूमाड़ा उप निरीक्षक विपुल शुक्ला की अहम भूमिका रही। उनके साथ अमित घारू एवं विनोद जाटव ने कार्रवाई में सहयोग किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में सट्टा व जुआ जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


















