अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन ठगी के दो आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार,दो साल से फरार चल रहे थे आरोपी कोरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

WhatsApp Group Join Now

ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन ठगी के दो आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार,दो साल से फरार चल रहे थे आरोपी

कोरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 

कोरिया। जिले की बैकुण्ठपुर पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे ऑनलाइन ठगी (सेक्सटॉर्शन) के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी हरियाणा राज्य के रेवाड़ी जिले के रहने वाले हैं जो एक बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर 32 लाख रुपयों की ठगी करने के मामले में वांछित थे।

 

क्या है पूरा मामला

 

प्रार्थी उम्र 72 वर्ष निवासी जूनापारा थाना बैकुण्ठपुर ने 21 मई 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 8 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया। उन्होंने यह सोचकर कॉल रिसीव किया कि कोई परिचित होगा लेकिन स्क्रीन पर एक अज्ञात युवती नग्न अवस्था में दिखाई दी। उन्होंने तुरंत कॉल काट दिया और नंबर डिलीट कर दिया। इसके बाद अज्ञात युवती ने स्क्रीनशॉट भेजते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 50 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित को डराकर और ब्लैकमेल कर आरोपियों ने 22 मई से 24 मई 2023 के बीच अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से कुल 32 लाख रुपये ठग लिए।

 

अब तक की कार्यवाही

 

मामले में पुलिस ने पूर्व में ही किशन कुमार उर्फ कृष्ण कुमार और नीरज कुमार को गिरफ्तार कर चालान पेश किया था। दोनों को न्यायालय ने तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी।

अग्रिम विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम में से 12 लाख रुपये और 4 लाख रुपये अक्षय कुमार और लोकेश कुमार के खातों में ट्रांसफर किए गए थे। दोनों आरोपी तब से फरार थे।

 

हरियाणा से दबोचे गए आरोपी

 

पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और बैंक खातों के माध्यम से सुराग जुटाते हुए हरियाणा के रेवाड़ी जिले से अक्षय कुमार पिता प्रवीण कुमार (25 वर्ष) और लोकेश कुमार पिता राजेन्द्र प्रसाद (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से बैंक खातों से जुड़ी मोबाइल सिम और फोन जप्त किये गये हैं।

 

पुलिस टीम को मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे, पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में गठित टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक बिपिन कुमार लकड़ा, प्रधान आरक्षक दीपक पाण्डेय और आरक्षक दिनेश उइके का विशेष योगदान रहा।

 

आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गये

 

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment