अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

फरार दो शराब तस्कर पकड़ाये।

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

बोलेरो दुर्घटना ने खोला राज

साइबर सेल और झगराखाण्ड थाना की संयुक्त कार्यवाही

 

एमसीबी।पुलिस थाना झगराखाण्ड क्षेत्र के कोड़ा मोड़ में 18 नवम्बर 2025 को हुई बोलेरो दुर्घटना ने पुलिस को अवैध शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क तक पहुँचा दिया। घटना की प्रारंभिक जाँच के दौरान वाहन से मिली सामग्री, डिजिटल साक्ष्य और मौके पर पाये गये तथ्यात्मक प्रमाणों से यह स्पष्ट हुआ कि बोलेरो का उपयोग लंबे समय से अवैध शराब परिवहन के लिये किया जा रहा था।

पुलिस की जाँच में राजनगर अंग्रेजी शराब दुकान के कर्मचारी दीपक मौर्य निवासी न्यू रामनगर, अनूपपुर (मध्यप्रदेश) और पंकज मिश्रा निवासी जैतपुर, शहडोल (मध्यप्रदेश) की तस्करी में संलिप्तता सामने आई। दुर्घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गये थे जिनकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर साइबर सेल और थाना झगराखाण्ड की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को 2 दिसम्बर 2025 को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध धारा 111 बीएनएस और आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की तकनीकी और विस्तृत जाँच जारी है।

एमसीबी पुलिस अधीक्षक श्रीमति रत्ना सिंह (भा.पु.से.) ने सख्त चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, विशेषकर अवैध शराब तस्करी पर कड़ी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

इस कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, थाना प्रभारी झगराखाण्ड उपनिरीक्षक आर.एन. गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक रामस्वरूप, प्रधान आरक्षक प्रिंस राय, सुनील रजक, राजकुमार सेन और आरक्षक दीप नारायण तिवारी, रवि रंजन और रोशन की सराहनीय भूमिका रही।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment