अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रेलवे सुरक्षा दीवार को तोड़ते ट्रक टकराया मालगाड़ी से

WhatsApp Group Join Now

पाली में बड़ा हादसा,रेलवे सुरक्षा दीवार को तोड़ते ट्रक टकराया मालगाड़ी से

कृष्ण कुमार उपाध्याय मानपुर बांधवगढ़ उमरिया

 

बिरसिंहपुर पाली में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया,जब एक तेज़ रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए सीधे मालगाड़ी से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक मालगाड़ी में जा फंसा।जानकारी के अनुसार, ट्रक कटनी से शहडोल की ओर जा रहा था, इसी दौरान उसका कंप्रेसर पाइप फट गया और ब्रेक फेल होने की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा।ट्रक ने पहले सुरक्षा दीवार तोड़ी और फिर पटरी पर खड़ी मालगाड़ी से भिड़ गया।हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मगर मालगाड़ी से टकराने के कारण जाम की स्थिति रही और यातायात करीब एक घंटे से अधिक समय तक ठप रहा।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को हटाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।यह हादसा बिरसिंहपुर पाली के अंतर्गत पुरानी एनएच 78 मार्ग पर हुआ,जो शहर के मुख्य मार्ग पर मौजूद है,यहाँ पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।

आपको बता यह मार्ग अत्यंत व्यस्ततम और संकरा मार्ग है,जिस वजह से यहाँ आवागमन में काफी परेशानी होती है,इस मार्ग के बिल्कुल बगल में रेलवे की दीवार है,इसी दीवार को दुर्घटनाग्रस्त तोड़ते हुए ट्रेन में फंस गया था। फिलहाल ट्रक हटाने और यातायात बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment