गर्लफ्रेंड से परेशान युवक ने किया सुसाइड: बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
भोपाल। राजधानी भोपाल में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घर के बाथरूम में उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पिता का आरोप है कि उसकी गर्लफ्रेंड आए दिन आईफोन जैसे महंगे गिफ्ट की डिमांड करती थी। जिससे तंग आकर लड़ने ने जान दे दी। मामला आनंद नगर का है।
मृतक का नाम राज मीणा है। 18 वर्षीय युवक इंडस्ट्रियल फर्नीचर फैक्ट्री में जॉब करता था। आज रविवार सुबह उसका शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला, जिसे देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने फ़ौरन पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया।
भाई की मौत ने लड़की को किया पुलिस के हवाले, लेकिन पुलिस ने छोड़ा
भाई की मौत के बाद बहन ने उसकी गर्लफ्रेंड के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। उसने लड़की को ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया।