गिरते भाड़े और वसूली से परेशान ट्रक मालिक सड़क पर उतरे, NH-43 पर शुरू हुआ आंदोलन
अनूपपुर अयोध्या बी.एल. सिंह
अनूपपुर जिले में लगातार घटते ट्रक भाड़े और प्रबंधन स्तर पर की जा रही वसूली से आहत ट्रक मालिकों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है क्षेत्रीय ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष राम जी रिंकू मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों ट्रक मालिकों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 16 दिसंबर से NH-43 राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपने ट्रकों को कतारबद्ध खड़ा कर दिया है
ट्रक मालिकों का कहना है कि भाड़े की दरें लगातार कम की जा रही हैं, जिससे डीजल, रखरखाव और अन्य खर्च निकालना मुश्किल हो गया है वहीं प्रबंधन द्वारा भी वसूली की जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक कमजोर हो रही है इन्हीं मांगों को लेकर कुछ दिन पूर्व ट्रक मालिकों ने कलेक्टर के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा था
आंदोलन के तहत ट्रक मालिकों ने प्रतीकात्मक रूप से अपने ट्रकों की चाबियां कलेक्टर को सौंपने का निर्णय लिया है। साथ ही आज सुबह 10 बजे से मौके पर टेंट लगाकर शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया गया है। बड़ी संख्या में ट्रक मालिक आंदोलन स्थल पर मौजूद हैं
स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी सुमित कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं और कानून-व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष राम जी रिंकू मिश्रा ने बताया कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण है, लेकिन जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा प्रशासन के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं


















