अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

तानाशाही से परेशान,युवा नेता प्रदुमन सिंह ने छोड़ी कांग्रेस की सदस्यता

WhatsApp Group Join Now

तानाशाही से परेशान,युवा नेता प्रदुमन सिंह ने छोड़ी कांग्रेस की सदस्यता

 

कोरिया। जिले के आदिवासी समाज के उभरते हुए नेताओं में से एक प्रदुमन सिंह ने बेहद अल्प समय में ही राजनीति एवं कांग्रेस संगठन में एक मजबूत पहचान बना रहे थे। सदैव लोगों की समस्याओं को लेकर निश्वार्थ भाव से कार्यरत् रहे जिससे उनकी लोकप्रियता बड़ रही थी।

जिसको देख आदिवासी समाज के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईर्ष्या करने लगे और प्रदुमन सिंह को अपमानित करने लगे।क्योंकि उन्हें कही न कही प्रदुमन सिंह के रूप में एक मजबूत प्रतिद्वंदी नजर आने लगा था। वरिष्ठ नेताओं को लगने लगा था कि भविष्य में प्रदुमन सिंह कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने की मांग अवश्य करेगा और आदिवासी आरक्षित क्षेत्र होने के कारण उसे विवश होकर संगठन अपना प्रत्यासी बनाएगा। सही भी है क्योंकि एक कहावत है कि लोहा को लोहा ही काटता है ठीक उसी प्रकार जात को जात ही काटता है।

 

प्रदुमन सिंह ने अपने संगठन के वरिष्ठ माननीय गुलाब कमरो (पूर्व विधायक भरतपुर सोनहत)और सुरेश सिंह(ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोनहत) के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा की मुझे किसी की नजर नहीं लगी मुझे अपने ही समाज के वरिष्ठ नेताओं की नजर लग गई। मैं वरिष्ठों के दबाव में आकर कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता के साथ साथ प्राप्त दायित्व सोशल मीडिया प्रभारी ब्लॉक सोनहत के पद से त्यागपत्र माननीय जिलाध्यक्ष जिला कोरिया प्रदीप गुप्ता को सौप चुका हूं।

 

प्रदुमन सिंह ने यह भी कहा की मैंने तो संगठन से जुड़कर राजनीति में अभी शुरुवात किया था,आगे बहुत कुछ करना चाहता था परंतु अपने वरिष्ठों के तानाशाही रवैया से नही कर पाया।इसका जीवन पर्यंत दुख रहेगा।मैने बहुत सोच समझकर कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकार के जिम्मेदारियों से त्यागपत्र दिया हूं।और उम्मीद करता हूं कि संगठन के मेरे सहयोगी,मार्गदर्शक मेरे इस फैसले को ससम्मान स्वीकार करेंगे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment