अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जिला मुख्यालय में नगरपालिका द्वारा निकाली गई तिरंगा एवं स्वच्छता जनजागरूकता रैली 

WhatsApp Group Join Now

जिला मुख्यालय में नगरपालिका द्वारा निकाली गई तिरंगा एवं स्वच्छता जनजागरूकता रैली 

 

अनूपपुर 11 अगस्त 2025/ जिला मुख्यालय में आज हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगरपालिका अनूपपुर द्वारा तिरंगा एवं स्वच्छता जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अनूपपुर स्थित इन्दिरा तिराहा से रैली प्रारंभ होकर जैतहरी रोड तहसील होते हुए शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. परिसर में समाप्त हुई।

तिरंगा रैली में नगरपालिका अनूपपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह, नपा के विधायक प्रतिनिधि श्री शैलेन्द्र सिंह तथा पार्षदगण, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय जैन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के श्री रामचन्द्र यादव एवं श्री खेलन प्रसाद, नगरपालिका के कर्मचारी, शासकीय सेवक तथा स्थानीय नागरिकों के साथ ही उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment